July 27, 2024

देवी पूजा के दौरान दहकते अंगारों पर चले संबित पात्रा

1 min read

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जलते हुए कोयले पर चलते नजर आ रहे हैं।  मंगलवार को ओडिशा के पुरी जिले में झामू जात्रा में पूजा के दौरान पहुंचे थे। इस दौरान यहां की परंपरा के मुताबिक जलते हुए कोयले पर चले। उन्होंने खुद इसका वीडियो शेयर किया।

 पात्रा ने ट्वीट किया, ‘आज, मैंने पुरी जिले के समांग पंचायत के रेबती रमण गांव में तीर्थयात्रा में भाग लिया, आग पर चलकर माता का पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस तीर्थयात्रा में आग पर चलकर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने लोगों के कल्याण और क्षेत्र में शांति के लिए आग पर चलने का कार्य किया।’

परंपरा के अनुसार, झामू जात्रा एक तपस्या है और भक्त अपनी इच्छाओं की पूर्ति तथा देवी मां को प्रसन्न करने के लिए आग पर चलते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कोयलों पर चलकर आए और फिर लोगों से आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रवक्ता ने झड़ेश्वरी माता के दर्शन किए। झामू जात्रा बैशाख महीने में मनाया जाता है। पाणा संक्रांति के दिन यह खत्म होता है। इसे उड़िया लोगों का नववर्ष माना जाता है। लोग इस दिन शिव और हनुमान मंदिरों में जाकर दर्शन करते हैं। इसके अलावा नदियों में स्नान करते हैं। लोग पारंपरिक नृत्य भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.