May 5, 2026

ब्रेकिंग न्यूज : बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे गुजरात के तीर्थयात्रियों की बस रविवार को हादसे का शिकार हो गई। गंगनानी के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, बस में कुल 35 लोग सवार थे। जिनमें से 27 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है। एक व्यक्ति लापता है और एक बस में फंसा है। वहीं, अब तक छह शवों को निकाला जा चुका है।घायलों को आपातकालीन 108 सेवा व एंबुलेंसों के जरिए अस्पताल भेजा रहा है।

रविवार शाम करीब सवा चार बजे गुजरात के तीर्थयात्रियों से भरी बस गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। बस गंगनानी के समीप अनियंत्रित हो गई और खाई की तरफ गिर गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अब तक बस हादसे में घायल 27 लोगों को खाई से निकाल लिया गया है।

सूचना पर डीएम अभिषेक रूहेला व एसपी अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलीकॉप्टर तैयार करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *