July 13, 2026

राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए 16 नामांकन पत्र बिके

नरेन्द्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर छात्र संघ 2025- 26 के लिए विभिन्न पदों के लिए 16 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

इस आशय की जानकारी विक्रय समिति के हवाले से मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय प्रकाश भट्ट ने दी है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 6,उपाध्यक्ष पर 2,सचिव पद पर 2, सह- सचिव पद पर 3, कोषाध्यक्ष पद पर 1, तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद के लिए 2 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।

विक्रय समिति ने फार्म की बिक्री के साथ आवेदक छात्रों को प्रस्तावक, अनुमोदक, नामांकन तथा आवश्यक अनिवार्यताओं की शपथ पत्र के बारे में आवश्यक जानकारी के साथ नामांकन पत्रों को त्रुटिरहित भरने के लिए प्रेरित किया।

नामांकन पत्रों की शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित बिक्री के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं प्राचार्य ने समिति की डॉ आराधना सक्सैना, डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ,डॉ ज्योति शैली ,डॉ जितेंद्र नौटियाल एवं रंजना जोशी, रमेश पुंडीर का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *