October 24, 2025

आज युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले के तहत हुआ कार्यक्रम

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रोजगार मेले के तहत शुक्रवार को देशभर में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 51,000 नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। उत्तराखंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। उत्तराखंड डाक परिमंडल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर ने मुख्य अतिथि के रूप में 215 नव-नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इनमें डाक विभाग के 59, रेलवे के 14, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 81, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 19, टीएचडीसी लिमिटेड के 41, और आईआईएम सिरमौर के 1 अभ्यर्थी शामिल रहे।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कुजूर ने नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह पहल युवाओं को सशक्त बनाकर राष्ट्र विकास में सहभागी बनाएगी।

इसे भी पढ़ें – सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैन्य धाम निर्माण की समीक्षा, नवंबर में उद्घाटन की तैयारी तेज

कार्यक्रम में अंसूया प्रसाद चमौला, निदेशक डाक सेवाएं; अनिल कुमार सैनी, मुख्य कल्याण अधिकारी रेलवे; अरविंद खंडूरी, सहायक कमांडेंट ITBP; राजीव कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक SBI; झरना दलई, HR अधिकारी THDC सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | https://tweet.id | https://kauna.biz.id | https://www.alishayaan.com | https://hytaletextures.com | https://tokolampusorot.com | https://e-casinositesi.com | https://nikeblazers.us | https://pandorashops.us | https://deathmonkey.org | https://belvederechurchofchrist.org | https://jogo-fortune-tiger.org | https://phimsongngu.org | https://go-movie.org | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 |
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.