January 16, 2025

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) लड़ेगी उत्तराखंड में जनमुद्दों की लड़ाई: सेठपाल

1 min read

देहरादून। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहा कि पार्टी उत्तराखंड के जनमुद्दों की लड़ाई के लिए आगामी निकाय चुनाव में मैदान में उतरेगी। प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अराजकता और महिला अपराधों के लिए सरकारों को जिम्मेदार बताया।

प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश बनने के बाद से उत्तराखंड में सत्तासीन रही राजनीतिक पार्टियों की कार्यप्रणाली से बढ़ रही बेरोजगारी, महिला अपराध, सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव, दिनों दिन बढ़ रहे नशे की गलत अदतें, माफियाओं और भ्रष्टाचार के बढ़ रहे ग्राफ से आम जानता त्रासदी में है।

उन्होंने कहा कि आमजन के इन मुद्दों को लेकर अब रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) प्रत्येक नागरिक की पीड़ा में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगी। जिसके लिए अब पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में उतारने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) भी पूरे प्रदेश में नगर पंचायतों व नगरपालिकाओं में अध्यक्ष के पदों पर व नगर निगमों में पार्षदों के पदों पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी।

सेठपाल सिंह ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए कोर्ट से सड़क तक संघर्ष करेंगी, इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से लेकर नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम में सफाई व्यवस्था, बिजली, पानी, पार्किंग व्यवस्था के साथ ही आर्थिक दृष्टिकोण, कृषि, बागवानी और पशुपालन, पर्यटन, उद्योग और लघु एवं कुटीर उद्योग, पंचायती राज और स्थानीय निकायों को सुदृढ़ करना महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, नशा मुक्त प्रदेश और माफिया मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने केलिए संकल्पबद्ध रहेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, सुरेश आर्य पूर्व कबीना मंत्री यूपी, श्रवण कुमार, सुरेश आर्य, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.