July 27, 2026

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में उतरेगी रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अठावले 

रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अठावले का देहरादून जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

जयवीर सिंह जिला अध्यक्ष व हेमंत कोषाध्यक्ष हुए नियुक्त

देहरादून। उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस दी है। रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अठावले भी इस बार चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी ने देहरादून जिलाध्यक्ष कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष नियुक्ति किये।

रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने बताया कि उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में इस बार पार्टी पूरी तरह चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार है। पार्टी ने देहरादून जिला कार्यकारी का विस्तार करते हुए जयवीर सिंह को जिला अध्यक्ष और हेमंत को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।

उन्होंने कहा कि नगर निगमों में पार्टी पार्षदों के प्रत्याशीयों को चुनाव मैदान में उतारेगी, वहीं कई नगर पंचायत व नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पदों के लिए दावेदारी करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का पूरे उत्तराखंड में विस्तार किया जाएगा, जिला स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। जिसके लिए लगातार पार्टी कार्य कर रही है।

सेठपाल सिंह ने भाजपा और कांग्रेस को आड़ेहाथों लेते हुए कहा के दोनों पार्टियों ने उत्तराखंड के हितों को दरकिनार कर सिर्फ स्वार्थ की राजनीति की है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *