February 7, 2025

कोलेस्ट्रॉल बढ़ते ही शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत ले डॉक्टर की सलाह 

1 min read

न्यूज पोस्ट 24X7. कॉम डेस्क।

आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी शामिल है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। जैसा नाम से जाहिर है, बैड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, नियमित रूप से कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच करते रहना बेहद जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है।

१-आंखों के आसपास पीले धब्बे

हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में आंखों के नीचे या पलकों के आसपास पीले रंग के धब्बे नजर आ सकते हैं। इस स्थिति को जैंथेलास्मा कहते हैं। दरअसल, ये पीले धब्बे त्वचा के नीचे वसा के जमाव के कारण बनते हैं।

२-पैरों में दर्द और ऐंठन

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर पैरों में दर्द और ऐंठन महसूस हो सकती है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ब्लड फ्लो सही ढंग से नहीं हो पाता है, जिसके कारण पैरों में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है।

३-सांस लेने में कठिनाई

सांस लेने में दिक्कत होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रक्त धमनियां संकुचित हो सकती हैं, जिसके कारण दिल को ब्लड पंप करने में मुश्किल होती है। इसके कारण व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

४-सीने में दर्द

सीने में दर्द महसूस होना हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रक्त प्रवाह बाधित हो सकता है, जिसके कारण हृदय तक ऑक्सीजन युक्त रक्त नहीं पहुंच पाता है। इसके कारण सीने में दर्द महसूस हो सकता है।

५-पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट

पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट महसूस होना हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण रक्त प्रवाह बाधित हो सकता है, पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन की समस्या हो सकती है।

अगर आपको भी इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो आपको बिना देरी किये अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.