July 19, 2026

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कुथनौर के पास बंद, दोनों ओर यात्री और स्थानीय वाहन फंसने से लगा जाम

प्रदीप असवाल।

बड़कोट। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कुथनौर के पास बंद होने से दोनों तरफ लंबा जाम लगा हुआ है, जिससे यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थ यात्री और स्थानीय लोग घंटों से फंसे हुए हैं।

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते जहां तमाम छोटी-बड़ी सड़कें बंद पड़ी हुई है तो वही राष्ट्रीय राजमार्ग भी जगह-जगह बाधित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार दिन में यमुनोत्री मार्ग कुथनौर के पास बाधित होने से दोनों ओर तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के वाहन फंसने से लंबा जाम लगा हुआ है। यमुनोत्री का मुख्य मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद यहां पर अभी तक विभाग द्वारा मार्ग को सुचारू करने के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून सीजन में यमुनोत्री मार्ग पर लैंडस्लाइड जॉन में आकस्मिक व्यवस्था के लिए विभाग द्वारा मार्ग को खोलकर यातायात सुचारू करने के लिए जेसीबी मशीन तैनात नहीं की गई है जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विभाग द्वारा यमुनोत्री राजमार्ग पर लैंडस्लाइड जोन चिन्हित कर आकस्मिक व्यवस्था के लिए जेसीबी मशीन तैनात की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *