July 27, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

1 min read

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरिद्वार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे। लक्सर और खानपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों को उन्होंने आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ ही तीन माह के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने सहकारी बैंकों के लोन की किस्त तीन माह तक स्थगित रखने की भी घोषणा की। उन्होंने इस संबंध राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी अनुरोध करने की बात कही। इसके साथ मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मनसा देवी पर्वत से आने वाले मलबे को रोकने के लिए पहाड़ी का ट्रीटमेंट कराया जाएगा। कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.