May 7, 2026

कड़ी सुरक्षा के बीच 107 पाकिस्तानी जायरीन पहुंचे पिरान कलियर

पाक जायरीनों का जत्था

रुड़की। साबिर पाक के 755वें सालाना उर्स में शामिल होने के लिए 107 पाक जायरीनों का जत्था मंगलवार को रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहाँ फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। जायरीनों को रुड़की से कड़ी सुरक्षा के बीच रोडवेज की बसों से कलियर पहुंचाया गया  जहाँ उन्हें साबरी गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। 107 पाक जायरीनों में दो दूतावास से हैं जो जायरीन उर्स में होने वाली मुख्य रस्मों में शामिल होंगे और दरगाह साबिर पाक पर चादर और फूल पेश करेंगे। दो अक्तूबर को पाकिस्तानी जायरीन अपने वतन रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *