April 6, 2026

महाविद्यालय में मैथ्स इन नेचर थीम पर गणित विभाग ने किया फोटोशूट प्रतियोगिता का आयोजन

नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के गणित विभाग की विभागीय परिषद में “मैथ्स इन नेचर” थीम पर फोटोशूट प्रतियोगिता का आयोजन किया।

इस अवसर पर गणित के इतिहास और दैनिक जीवन में गणितीय सूत्रों के व्यवहारिक उपयोग पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। फोटो प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में प्रोफेसर राजकुमार त्यागी और डॉ जयेंद्र सजवान रहे।

फोटोशूट प्रतियोगिता में रंजना,तनीषा बिष्ट एवं सुमित नौटियाल क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय रहे। वही क्विज प्रतियोगिता में रंजना ,उमंग एवं सलोनी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के सफल संपादन पर विभागाध्यक्ष डॉ संदीप बहुगुणा ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अजय बहुगुणा, डॉ गुरुपद गुसाईं, डॉ शुभम उनियाल, डॉ विजय राज उनियाल एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *