डॉ. की चेतावनी ‘साइलेंट किलर’ है डायबिटीज-ब्लड प्रेशर, जान बचानी है तो करें ये काम

हेल्थ-
भारत की आबादी जैसे-जैसे बढ़ रही है वैसे-वैसे देश में बुजुर्गों की संख्या भी बढ़ रही है। इन बुजुर्गों को सबसे ज्यादा जो दो बीमारियां परेशान कर रही हैं, वो हैं हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज।
हाल ही में परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय (MoFHW) की एक रिपोर्ट में बताया गया कि शहरों में 60 साल से ऊपर के लगभग 26% बुजुर्गों को शुगर की समस्या है। वहीं गांवों में यह संख्या 9.3% पाई गई है।
इसी तरह भारत में लगभग 32% बुजुर्ग (60 साल से ऊपर) हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित हैं, जबकि 45 से 59 साल की उम्र के लोगों में यह संख्या 21% है। ये बीमारियां धीरे-धीरे बढ़ती हैं और कई बार बिना कोई लक्षण दिखाए शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए इन्हें “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है।
आपको अपने खाने में नमक और चीनी का कम करना चाहिए। पौष्टिक खाना बुजुर्गों के लिए सबसे अच्छा होता है। सबसे जरूरी बात यह है कि आपको रोजाना थोड़ी देर टहलना या हल्का व्यायाम करना चाहिए।