June 22, 2025

100 साल तक जीना है तो लाइफ में आजमाएं ये फॉर्मुले

न्यूज़पोस्ट 24×7 डॉट कॉम डेस्क।

अगर आप स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहते हैं, तो आपको डॉ. जॉन शार्फेनबर्ग की बातों को ध्यान में रखना चाहिए, 100 साल के इस व्यक्ति ने बताया कि लंबी उम्र पाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और किन चीजों से दूर रहना चाहिए।

लंबा और स्वस्थ जीवन सभी जीना चाहते हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि इसके लिए क्या करना चाहिए, क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए? 100 साल से ज्यादा एक्टिव और हेल्दी रहने वाले डॉ. जॉन शार्फेनबर्ग ने लंबी उम्र का सबसे बड़ा रहस्य बताया है।

उनका कहना है कि लंबा जीवन जीने के लिए किसी न किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करते रहना और सही खाना-पीना और आराम जरूरी हैं। उन्होंने एक दिलचस्प मिसाल दी- एक मोटा इंसान जो रोजाना एक्सरसाइज करता है, वो उस पतले इंसान से ज्यादा जी सकता है जो बैठा रहता है।

TOI की रिपोर्ट (ref.) के अनुसार, उनका मानना है कि अगर हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल या धूम्रपान जैसी गंभीर समस्याओं से लड़ रहा इंसान भी रोजाना एक्टिव रहे तो किसी स्वस्थ व्यक्ति से लंबा जीवन जी सकता है। एक्टिव रहने का मतलब जिम या भारी वजन उठाना नहीं है। हर दिन बिना ढील दिए, बस शरीर को हिलाने-डुलाने का नियम अपनाएं। सड़क पर टहलना, सीढ़ियां चढ़ना, बागवानी करना आदि काम भी काफी हैं।

उन्होंने बताया कि नियमित हल्की-फुल्की एक्टिविटी से दिल की सेहत बेहतर होती है। मूड अच्छा रहता है। हड्डियां मजबूत होती हैं, और इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है। यह शरीर को लचीला रखता है, भले ही जेनेटिक या और कोई समस्या हो।

उन्होंने बताया कि लंबी उम्र केवल जीन्स से नहीं आती। इसमें लाइफस्टाइल का बड़ा हाथ होता है। खुशी और मानसिक संतुलन भी उतने ही जरूरी हैं। खुश लोग तनाव कम महसूस करते हैं, दिल-दिमाग ठीक रहता है और वे स्वस्थ आदतें अपनाते हैं। माइंडफुल मेडिटेशन, गाइडेड ब्रेथिंग और चेयर योगा जैसे हल्के–फुल्के अभ्यास तनाव घटाते हैं, नींद सुधारते हैं और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
Verified by MonsterInsights