February 2, 2026

उत्तराखंड में शीतलहर ने बढ़ाया ठंड का प्रकोप, घने कोहरे में वृद्धि के आसार, न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट

प्रतीकात्मक चित्र

देहरादून। उत्तराखंड में भीषण ठंड जैसी स्थिति है। दरअसल, वायुमंडल में समुंद्र तल से करीब 12 किलोमीटर ऊपर अजीब हलचल है। 250 से 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चल रही है। इसका असर जमीन पर भी दिखने लगा है। जेट स्ट्रीम के कारण हवाओं में बर्फ सा अहसास हो रहा है। फॉग भी वायुमंडल में घुलने में कामयाब नहीं हो पा रही है। इस स्थिति ने आसमान में कोहरे की चादर जैसी बिछा दी है, जिसके पीछे सूर्य छिपे हैं। इससे प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जनपदों में गंभीर शीतलहर का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। शीतलहर के कारण प्रदेश के लगभग तमाम इलाकों में लोगों को न्यूनतम तापमान घटकर 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट है। कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाएगा और ठंड का प्रकोप भी रहेगा। ठंड के चलते हरिद्वार जनपद में शनिवार को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है। जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने कक्षा एक से आठ तक समस्त सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश दिए हैं। जिन स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चल रही है उनका संचालन भी सुबह 9 के बाद किए जाने की निर्देश डीएम ने दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले सप्ताह से कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं। 24-25 जनवरी के बाद में मैदानी इलाकों में कोहरा कम होने लगेगा। इससे ठंड कम होने के साथ ही लोगों को कोहरे से भी राहत मिलेगी। शुक्रवार को मैदानी क्षेत्रों में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा बना रहा। मसूरी, कर्णप्रयाग, आदि बद्री, देवल, नारायणबगड़ आदि क्षेत्रों में दिन भर धूप निकलने से ठंड का एहसास कम हुआ। देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम है।

शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा और यह सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। दिन भर शीत लहर चलने के कारण गलन वाली ठंड रही। दोपहर के बाद ही सूरज के दर्शन हो पाए। पंतनगर का अधिकतम तापमान 8 डिग्री कम होने के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 2 डिग्री पढ़ाई बढ़ाने के साथ 13.4 और नई टिहरी का तापमान भी दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.