July 27, 2024

देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? 30 में से 29 CM हैं करोड़पति; देखें पूरी लिस्ट

1 min read

देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन है? किस सीएम के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है? इस तरह के सवाल आम जनता के बीच उत्सुकता बढ़ाते हैं। अब जब देश में बैक-टू-बैक हो रहे विधानसभा चुनावों और 2024 आम चुनावों की तैयारियों के बीच इस तरह के सवाल फिर चर्चाओं में आ गए हैं। बुधवार को जारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी ADR की रिपोर्ट में इनके जवाब मिल गए हैं।

‘भारत के 28 राज्य विधानसभाओं और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों का विश्लेषण 2023’ नाम की रिपोर्ट के अनुसार, देश के CMs की औसतन संपत्ति 33.96 करोड़ रुपये है। साथ ही 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में सबसे पहला नाम आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी का है। जबकि सबसे कम संपत्ति घोषित करने वालों में पहले स्थान पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, रेड्डी ने 510 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है। जबकि, बनर्जी की कुल संपत्ति 15 लाख रुपये हैं। सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वालों में दूसरे स्थान पर अरुणाचल प्रदेश सीएम पेमा खांडू (163 करोड़ रुपये), ओडिशा सीएम नवीन पटनायक (63 करोड़ रुपये है।)

सबसे कम संपत्ति घोषित करने वाले सीएम की लिस्ट में केरल के पिनराई विजयन (1 करोड़ रुपये) दूसरे और हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर (1 करोड़ 27 लाख) के साथ तीसरे स्थान पर हैं। देश में ऐसे 3 सीएम हैं, जिनकी संपत्ति 50 करोड़ रुपये से ज्यादा है। जबकि, 10 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति वाले सीएम की संख्या 8 है। 1 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये के बीच संपत्तियों वाले 18 सीएम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.