October 21, 2025

यमुनवैली टैक्सी मालिक वेलफेयर एशोशिएशन कार्यालय का लोकार्पण

नौगांव उत्तरकाशी। यमुनवैली टैक्सी मालिक वेलफेयर एशोशिएशन कार्यालय का नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा ने लोकार्पण किया। नगर पंचायत द्वारा मुहैया करवाई गई भूमि पर टैक्सी यूनियन ने अपने संसाधनों से कार्यालय के लिए अस्थाई भवन का निर्माण किया है जिसका नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा ने लोकार्पण किया। टैक्सी एशोशिएशन से दो सौ टैक्सी वाहन चालक जुड़े हुए हैं, जिन्हें करीब चौबीस साल बाद स्वयं का कार्यालय मिला है। लोकार्पण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि टैक्सी कार्यालय बनने से नगर में जाम की की समस्या छुटकारा मिलेगा। पहले मुख्य चौराहे पर टैक्सी कार्यालय संचालित होता था, टैक्सियां खड़ी होने पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी, अब चौराहे से कुछ दुरी पर टैक्सी यूनियन का अस्थाई कार्यालय बना है वहां डेली रूटों पर संचालित टैक्सियों की खड़े होने की सुविधा है।
इस दौरान एशोशिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण रमोला, अरविन्द चौहान, अनिल रावत,भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अतोल रावत, व्यापार मण्डल अध्यक्ष जगदीस असवाल, संदीप असवाल, सभासद गजेन्द्र नौटियाल, अशोक अग्रवाल, श्याम लाल, अधिशाषी अधिकारी कुलदीप चौहान, मीना रावत,चमनी देवी, नगीना देवी, पिंकी रावत, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://colok98.jp.net/ | https://colok98.com/ | https://colok98.net/ | https://colok98.org/ | https://tweet.id | https://hytaletextures.com | https://tokolampusorot.com | https://e-casinositesi.com | https://nikeblazers.us | https://pandorashops.us | https://deathmonkey.org | https://belvederechurchofchrist.org | https://jogo-fortune-tiger.org | https://phimsongngu.org | https://go-movie.org | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 |
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.