July 27, 2024

जानकीचट्टी में जुआ खेलते हुये 6 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read

बडकोट । यमुनोत्री धाम के पड़ाव जानकीचट्टी में शुक्रवार की रात्रि को पुलिस टीम द्वारा 06 नेपाली मूल के व्यक्तियों को जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया है। नेपाल निवासी बीर बहादुर, विक्रम, मनराज मल्ल, डब्बल शाही, बेग शाही व रामबहादुर शाही कल रात्रि में जानकीचट्टी मे शोभा आश्रम के पीछे खुले प्लॉट में जुआ की खाईबाड़ी कर रहे थे, इस दौरान पुलिस द्वारा वहां पर छापेमारी कर 06 जुआरियों को जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया, जुआरियों के कब्जे से एक ताश की गड्डी ( 52 पत्ते ताश) तथा जुआ की खाईबाडी मे लगाए गये 40,650 रु0 की नकदी बरामद की गई है।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर जुआरियों के विरुद्ध थाना बडकोट पर 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1- बीर बहादुर पुत्र धनबहादुर निवासी डांडा गांव थाना दल्ली जाजरकोट नेपाल हाल जानकीचट्टी उत्तरकाशी उम्र-32 वर्ष।
2- विक्रम पुत्र लच्छी निवासी मान्म थाना मान्म कालीकोट नेपाल हाल जानकीचट्टी उम्र- 48 वर्ष
3- मनराज मल्ल पुत्र प्रेम बहादुर मल्ल निवासी साडेपानी थाना सुखट कईलाली नेपाल, हाल जानकीचट्टी उत्तरकाशी उम्र-19 वर्ष
4- डब्बल शाही पुत्र मनबहादुर शाही निवासी जुविया थाना खल्लाघाट कालीकोट नेपाल हाल जानकीचट्टी उम्र-22 वर्ष।
5- बेग शाही पुत्र धर्मराज शाही निवासी घाटा थाना मान्म कालीकोट नेपाल हाल जानकीचट्टी उत्तरकाशी उम्र-46 वर्ष।
6- राम बहादुर शाही पुत्र धर्मराज शाही निवासी घाटा थाना मान्म कालीकोट नेपाल हाल जानकीचट्टी उत्तरकाशी उम्र-27 वर्ष।

पुलिस टीम
1- उ0नि0 रणवीर चौहान
2- अ0उ0नि0 गम्भीर तोमर
3- हे0कानि0 संजय कुमार
4- हे0कानि0 नरेश बडोनी
5- कानि0 जोगेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.